फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाहियों ने रुपये न देने पर दी जेल भेजने की धमकी

Mon, 04 Jan 2016 11:20 PM IST
plibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सुनगढ़ी के गांव इस्लामनगर गौटिया के तमाम लोग एसपी से मिले और आसाम पुलिस चौकी के दो सिपाहियों पर गांव के इरफान उर्फ छोटू से 10 हजार रुपये मांगने व रुपये न देने पर झूठे मुकदमे में जेल भेज देने की धमकी देने का आरोप लगाया है। एसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी है।
विज्ञापन

शहर से सटे गांव नौगवा पकड़िया के इस्लामनगर गौटिया निवासी इरफान उर्फ छोटू कश्मीर में काम करने वाले तमाम मजदूरों के साथ सोमवार को पुलिस लाइन पहुंचा और एसपी से मिला। उसने एसपी को तहरीर देकर बताया कि वह गांव के तमाम लोगों के साथ कश्मीर में एक ईंट भट्ठे पर काम करता है। वह जब घर वापस आता है तो आसाम चौकी के दो सिपाही उसे परेशान करते हैं।
आरोप है कि सिपाही उससे 10 हजार रुपये मांग रहे हैं और झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने के धमकी देते हैं। इससे करीब छह महीने पहले दोनों आरोपी सिपाही उसे घर से बुला लाए थे और चरस बरामदगी दिखाकर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

एसपी जवाहर ने बताया कि पीड़ित जिस ईंट भट्ठे पर कश्मीर में रहकर काम करता है, उस भट्ठे के मालिक से पीड़ित युवक के बारे में जानकारी ली जाएगी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच सीओ सिटी से कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें