फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं निकली धूप, ठंड ने छुड़ाई कंपकपी

Thu, 21 Jan 2016 10:58 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन की ठंड ने ही लोगों का घरों से निकलना मुहाल कर दिया है। बृहस्पतिवार को धूप नहीं निकली और पूरे दिन धुंध छाई रही। ठंड के कारण लोग परेशान रहे। बाजार, स्टेशन और सड़कों पर भीड़भाड़ कम रही।
विज्ञापन

इस बार पूरा दिसंबर गुजर जाने के बावजूद ठंड का असर नहीं दिखा तो लोग इस बार सर्दी के जल्द विदा होने की चर्चा करने लगे थे। तीन दिन पहले एकाएक बदले मौसम ने लोगों को ठंड का एहसास करा दिया है। बुधवार रात चलीं तेज सर्द हवाओं और बृहस्पतिवार को पूरे दिन धूप न निकलने से पारा और गिर गया। ठंड के कारण काफी कम लोग ही घरों से निकले जिससे बाजार, सड़कें और स्टेशन पर रोज की अपेक्षा सन्नाटा रहा। कार्यालयों में भी लोग आग पर हाथ सेंकते नजर आए।
बीसलपुर। गुरुवार को पूरे दिन धूप न निकलने के कारण मौसम काफी ठंडा रहा, जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। कड़ाके की ठंड के कारण बाजारों, चीनी मिलों के केन यार्डों, ट्रेनों, बसों, सरकारी अस्पतालों, बैंक शाखाओं और सरकारी कार्यालयों में काफी कम भीड़ दिखाई दी। बाजारों में लोग जगह जगह अलाव तापते देखे गए। बाजारों में चाय की दुकानों पर दिन भर भीड़ रही।
विज्ञापन

बिलसंडा। कड़ाके की सर्दी के कारण अधिकांश लोग घरों में ही दुबके रहे। जरूरी कार्य वाले लोग ही घरों से बाहर निकले।
 
आलू, सरसों को नुकसान, गेहूं को फायदा
ठंड बढने से आलू और सरसों की फसल को नुकसान हो सकता है लेकिन गेहूं को इससे काफी लाभ होगा। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार अधिक ठंड से आलू में झुलसा रोग लग सकता है। हालांकि यहां आलू की फसल कम होती है। सरसों में भी माहू लगने की आशंका बढ़ जाती है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका के अनुसार गेहूं के कल्ले निकलने में ठंड का बहुत महत्व है। ठंड अधिक होने से कल्लों की संख्या बढ़ेगी जिससे उत्पादन बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें