फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सड़कें ही नहीं, गांव के लिंक मार्ग भी आवागमन के लायक नहीं

विज्ञापन
शारदा नदी पर गांव शांति नगर का क्षतिग्रस्त हुआ लिंक मार्ग।स्रोत:ग्रामीण
विज्ञापन
पूरनपुर। शारदा नदी की बाढ़ से प्रमुख सड़कें ही नहीं गांवों के संपर्क मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इससे कई गांव के लोगों को पैदल आवागमन में काफी असुविधा हो रही है। सड़कें और गांव के लिंक मार्ग कब बनेंगे इसको लेकर लोग चिंतित हैं।
विज्ञापन


शारदा नदी में आई सीजन की पहली बाढ़ ने क्षेत्र में जमकर तबाही मचाई। शारदा नदी पार की कई प्रमुख सड़कें कटने से लोग वाहनों से आवागमन नहीं कर पा रहे। चार दिन तक तो क्षेत्र के लोगों का लखीमपुर के कस्बा संपूर्णानगर तक आवागमन नहीं हो पाया। इससे लखीमपुर होते हुए क्षेत्र में पहुंचने वाली कुकिंग गैस सहित अन्य खाने-पीने की चीजें क्षेत्र में नहीं पहुंचीं।
बाढ़ राहत किटों को वितरण के लिए ले जाने में कर्मचारियों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। लोगों ने कारसेवा कर संपूर्णानगर को जाने वाली मुख्य सड़क को पाइप और मिट्टी डालकर उसे आवागमन के लिए तैयार कर दिया। तब क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

मुख्य सड़कें ही नहीं बाढ़ में गांव शांतिनगर को जाने वाला संपर्क मार्ग, गांव बैल्हा से गांव वमनपुर भागीरथ जाने वाला संपर्क मार्ग सहित कई संपर्क मार्ग इतने क्षतिग्रस्त हो गए हैं जिन पर पैदल तक आवागमन नहीं हो सकता। एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला ने शनिवार को शारदा पार की क्षतिग्रस्त सड़कों का निरीक्षण किया।

शारदा नदी पर गांव शांति नगर का क्षतिग्रस्त हुआ लिंक मार्ग।स्रोत:ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें