फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं खत्म हो रही मारा मारी, बढ़ रहा आक्रोश

Wed, 14 Dec 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
नहीं खत्म हो रही मारा मारी, बढ़ रहा आक्रोश
विज्ञापन
नोट बंदी के 36वें दिन भी हालात नहीं सुधरे हैं। नकदी न मिलने से परेशान लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। नकदी पाने को बैंक और एटीएम के बाहर लंबी कतारें लगी हैं। वहीं कई एटीएम कैश न होने के चलते बंद हैं। कड़कड़ाती ठंड में लोग बुधवार सुबह से ही लाइन में लग गए। एटीएम के बाहर भी लंबी कतारें थी। स्टेडियम रोड स्थित ओरियंटल व इंडियन बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसी, स्टेट बैंक के एटीएम में अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक लंबी लाइनें दिखी जो शाम तक लगी रहीं। बैंकों में नकदी की कमी होने के कारण लोगों को दो से दस हजार रुपये तक मिल रहे हैं जिससे लोगों की जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही हैं। विकास भवन स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में सुबह से लोग लाइन में लगे रहे लेकिन दोपहर एक बजे ही कैश खत्म हो गया जिसपर लोगों ने जमकर हंगामा किया। 
विज्ञापन

गजरौला। क्षेत्र के शिवनगर गांव में बैंक ऑफ बड़ौदा में कैश न होने पर ग्रामीणों ने लिंक मार्ग पर जाम लगाकर विरोध जताया। इसके चलते आधा घंटा मार्ग जाम रहा। 
बीसलपुर। वेतन न मिलने पर चीनी मिल श्रमिकों ने मिल स्थित जिला सहकारी बैंक गेट पर हंगामा काटा। श्रमिकों का आरोप है कि बैंक स्टाफ कैश होने के बाद भी वेतन नहीं दिया जा रहा है। इधर कैशलेस होने के कारण पूरे तहसील क्षेत्र के सभी 18 एटीएम बुधवार को भी बंद रहे। 
विज्ञापन

धक्का मुक्की में गिरकर महिलाएं घायल
पूरनपुर। नकदी निकालने को बैंक ऑफ बड़ौदा पहुंची गांव सुल्तानपुर निवासी रानी देवी और गांव पुन्नापुर निवासी मुल्लो देवी गिरने से घायल हो गई। दोनों का सीएचसी में इलाज कराया गया। स्टेट बैंक में लाइन में लगे लोगों की वीडियो बनाने पर ग्राहकों ने जमकर हंगामा किया। इसपर पहुंचे बैंक प्रबंधक सौरभ द्विवेदी ने वीडियो बना रहे युवक का मोबाइल कब्जे में ले लिया। भीड़ वीडियो डिलीट करने की जिद पर अड़ गई। इस पर प्रबंधक ने वीडियो डिलीट कर मोबाइल युवक को वापस कर दिया। बुधवार को दोपहर यूनियन बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, ओरियंटल बैंक शाखा में कैश समाप्त होने पर ग्राहकों को बैरंग होना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें