फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटिस के बाद भी नहीं  मिला बकाया गन्ना मूल्य

Thu, 16 Jun 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 नोटिस के बाद भी क्षेत्र का गन्ना खरीदने वाली सात चीनी मिलों ने बकाया गन्ना और अंतर मूल्य का भुगतान नहीं किया है। अब बकाया भुगतान न होने पर मिलों को फिर नोटिस देने की तैयारी की जा रही है। इसके बाद भी भुगतान न होने पर अफसरों से कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। 
विज्ञापन

सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव सौवीर सिंह ने बताया कि दि किसान सहकारी चीनी मिल पूरनपुर पर 1713.33 लाख रुपये, मकसूदापुर चीनी मिल पर 253.29, पलिया चीनी मिल पर 338.04, बरखेड़ा चीनी मिल पर 676.70, संपूर्णानगर चीनी मिल पर 1.91, पीलीभीत चीनी मिल पर 374.97 और गुलड़िया चीनी मिल पर 220.07 लाख रुपये गन्ना मूल्य बकाया और अंतर गन्ना मूल्य का बकाया है। बकाया के लिए चीनी मिलों को कई बार नोटिस जारी किए गए। चीनी मिल के अफसरों ने नोटिस पर शीघ्र भुगतान करने का आश्वासन दिया। कुछ चीनी मिलों ने नाममात्र का बकाया भुगतान भी किया। उन्होंने बताया कि बकाया भुगतान के लिए अब फिर चीनी मिलों को नोटिस देने की तैयारी पूरी कर ली गई है। शीघ्र ही सभी चीनी मिलों को नोटिस दिया जाएगा। नोटिस के बाद भी भुगतान न करने पर उच्च अफसरों से चीनी मिलों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें