फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से भुगतान न मिलने पर डीएम से की शिकायत

Thu, 02 Feb 2017 10:28 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद से जिले की अन्य बैंकों में भले ही स्थिति सुधर गई हो लेकिन बड़ौदा ग्रामीण बैंकों की हालात अभी भी बदतर है। कई दिनों से चक्कर काटने के बाद भी बैंक से भुगतान न मिलने से उपभोक्ताओं ने डीएम से शिकायत की। कलक्ट्रेट में जिला पंचायत कार्यालय के निकट स्थित बड़ौदा ग्रामीण बैंक में कैश की कमी के चलते ग्राहक परेशान हैं। बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में उपभोक्ता डीएम कार्यालय पहुंचे और भुगतान न मिलने एवं शाखा प्रबंधक द्वारा अभद्र व्यवहार की शिकायत की। इस पर डीएम ने शाखा प्रबंधक को तलब किया। प्रबंधक ने कैश न होने की समस्या बताई। डीएम ने क्षेत्रीय प्रबंधक से वार्ता कर समस्या रखी। इसके बाद डीएम ने बताया कि तीन बजे तक कैश पहुंच जाएगा। वहीं ग्राहकों से अभद्रता करने की शिकायत पर डीएम ने शाखा प्रबंधक की फटकार लगाई और पुन: ऐसी शिकायत मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। डीएम मासूम अली सरवर ने बताया कि बैंक में कैश की कमी के कारण भुगतान नहीं हो पा रहा था। कैश की प्रबंध किया जा रहा है। सभी का भुगतान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें