फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटलों में प्रयोग हो रहे थे घरेलू गैस सिलेंडर

Thu, 02 Feb 2017 10:28 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
आपूर्ति विभाग की टीम ने पुलिस के साथ नगर के होटल, ढाबों में छापा मारा। एक होटल में घरेलू गैस सिलेंडरों का प्रयोग होते पकड़ लिया। टीम ने होटल से तीन गैस सिलेंडर बरामद कर लिए। होटल मालिक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज । छापामार कार्रवाई के बाद पूर्ति निरीक्षक वीर सिंह ने बताया कि नगर के कुछ होटलों, ढाबों में घरेलू कुकिंग गैस सिलेंडर प्रयोग होने की शिकायतें मिल रही थीं। उन्होंने बृहस्पतिवार को पुलिस टीम के साथ होटल और ढाबों में छापामारी की। इनमें नगर के हनुमान मिष्ठान भंडार, प्रीत मिष्ठान भंडार आदि शामिल हैं। आसाम चौराहा स्थित एक होटल में घरेलू गैस सिलेंडर का प्रयोग होता पाया गया। वहां से तीन घरेलू सिलेंडर कब्जे में लिए गए। होटल स्वामी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इसके लिए डीएम से स्वीकृति मांगी गई है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा कुछ खोंमचे, चाय की दुकानों में भी छापामारी की गई। छोटे दुकानदारों को घरेलू गैस सिलेंडर प्रयोग न करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें