किसान सहकारी चीनी मिल और सहकारी गन्ना विकास समिति में आठ अप्रैल को होने वाले संचालक पदों के चुनाव के सिलसिले में 30 मार्च को नामांकन प्रक्रिया होगी।
बीसलपुर चीनी मिल के निर्वाचन अधिकारी डॉ. शिवाकांत जोशी ने बताया कि बीसलपुर, बिलसंडा, बरखेड़ा, ककरा कलां, अमृताखास, अहिरपुरा नगला, घुंघचइया, जोगीठेर, पुरैना, बड़ागांव, बर्रामऊ, बेनीपुर और अन्य समितियां आदि सीटों पर आठ अप्रैल को संचालकों के चुनाव होंगे। इसके लिए 30 मार्च को चीनी मिल कार्यालय में सुबह 10 से दो बजे तक नामांकन होगा।
इधर सहकारी गन्ना विकास समिति के निर्वाचन अधिकारी सीके श्रीवास्तव ने बताया कि आठ अप्रैल को समिति क्षेत्र में अमरा करोड़, अकबरगंज, अहिरोला, ईंटगांव, खांडेपुर, दियोरिया, दौलतपुर करेना, परेवा तुर्राह, पिपरा खास, बमरौली, बरखेड़ा और बीसलपुर आदि सीटों पर संचालकों के चुनाव के लिए 30 मार्च को समिति कार्यालय में सुबह 10 से दो बजे तक नामांकन होगा। इस बाबत सीओ सुवेग सिंह सिद्धू ने बताया कि दोनों स्थानों पर सुरक्षा के लिहाज से पर्याप्त मात्रा में पुुलिस बल तैनात रहेगा।
शासन ने 10 प्रतिनिधि किए नामित
बीसलपुर। प्रदेश शासन ने किसान सहकारी चीनी मिल में होने वाले संचालकों के चुनाव के सिलसिले में विभिन्न क्षेत्रों में 10 प्रतिनिधियों को नामित कर दिया है।
किसान सहकारी चीनी मिल के जीएम सुरेश चंद्रा ने बताया कि प्रदेश शासन ने अहिरपुरा क्षेत्र से दयालो देवी, बिलसंडा (प्रथम) से मुकेश कुमार, बिलसंडा (द्वितीय) से अशोक कुमार, बिलसंडा (तृतीय) से मुनेश कुमार, बिलसंडा (चतुर्थ) से हरीओम यादव, बड़ागांव के राजीव यादव, पुरैना से आनंद कुमार, बेनीपुर से भगवत सरन, बीसलपुर से शिशुपाल यादव और अमृताखास से राजीव यादव को प्रतिनिधि नामित किया है।