फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एक हफ्ते से गेहूं का बीज नहीं, किसान परेशान

विज्ञापन
देवदत्त शर्मा।
विज्ञापन
बीसलपुर। राजकीय कृषि बीज भंडार में पिछले एक सप्ताह से गेहूं का बीज नहीं है। खाद की कमी से जूझ रहे किसानों को बीज के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

राजकीय कृषि बीज भंडार के अभिलेखों के अनुसार प्रथम चरण में 650 क्विंटल गेहूं का बीज आया था, जो करीब 400 किसानों में बांट दिया गया। एक सप्ताह पहले बीज खत्म हो गया था। तब से किसानों को बीज नहीं मिल रहा है। किसान एक सप्ताह से रोजाना बीज भंडार पर आते हैं और मायूस लौट जाते हैं। संपन्न किसान तो बाजार से गेहूं का बीज खरीद ले रहे हैं, लेकिन गरीब किसानों को भटकना पड़ रहा है। विभागीय अफसर बेपरवाह हैं।


छह दिन से लगा रहे हैं भंडार के चक्कर
बीज लेने के लिए पिछले छह दिन से राजकीय कृषि बीज भंडार के चक्कर लगा रहे हैं। भंडार पर बीज की उपलब्धता होना बहुत जरूरी है। -देवदत्त शर्मा, किसान, गांव करनपुर लायकराम
विज्ञापन




बीज न होने के लिए अधिकारी हैं जिम्मेदार
पिछले पांच दिन से राजकीय कृषि बीज भंडार के चक्कर लगा रहे हैं। मगर बीज नहीं मिल पा रहा है। विभागीय उच्चाधिकारियों का दायित्व है कि वे गोदाम पर पर्याप्त मात्रा में बीज उपलब्ध कराएं। बीज न होने के लिए अधिकारी जिम्मेदार हैं।- हनीफ मोहम्मद, कृषक, मोहल्ला हबीबुल्ला खां जनूबी, बीसलपुर
विज्ञापन



राजकीय कृषि बीज भंडार पर आवश्यकतानुसार बीज उपलब्ध कराने के लिए विभागीय उच्चाधिकारियों को मांग भेज दी गई है। बहुत जल्द भंडार पर पर्याप्त मात्रा में बीज आ जाएगा।- हरीश कुमार, सहायक विकास अधिकारी (कृषि), बीसलपुर

देवदत्त शर्मा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें