फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नहर में छलांग लगाने वाले युवक का सुराग नहीं, विरोध में लगाया जाम

विज्ञापन
असम हाईवे पर हरदोई ब्रांच नहर के समीप जाम लगाकर प्रदर्शन कर रहे लोगो को समझाते सीओ ।स्रोत -राहग
विज्ञापन
पूरनपुर। चाचा और भाई के सामने नहर में छलांग लगाने वाले अजय का दूसरे दिन भी सुराग नहीं लग सका। विरोध मेंं अजय के परिजनों और करीबियों ने असम हाईवे पर हरदोई ब्रांच नहर के समीप जाम लगा दिया। जाम में रोडवेज की बस सहित कई वाहन फंस गए। इस दौरान पहुंचे कोतवाल और सीओ ने जाम लगाकर विरोध कर रहे लोगों को एसएसबी के गोताखोर बुलाने, नहर का पानी कम कराने का आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन

माधोटांडा थाना क्षेत्र में हरदोई ब्रांच नहर में मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव प्रसादपुर निवासी अजय (18) ने सुबह करीब साढ़े आठ बजे अपने चाचा उमाशंकर और भाई बबलू के सामने नहर में छलांग लगा दी थी। इससे पहले अजय ने चाचा और भाई को फोन कर घटनास्थल के समीप यह कहते हुए बुलाया था कि बाइक और मोबाइल ले जाएं।
बाद में चाचा और भाई को आते देख अजय ने चाबी और मोबाइल बाइक की सीट पर रख दिया था और नहर की ओर चल पड़ा था। चाचा और भाई के आवाज लगाने को भी उसने अनसुना कर दिया और पुल से नहर में छलांग लगा दी थी।
विज्ञापन

सोमवार को ही अजय की तलाश में नहर में गोताखोर उतारे गए, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। मंगलवार को फिर गोताखोर नहर में उतरे। दोपहर तक अजय का सुराग न लगने पर अजय के परिजन और करीबी असम हाईवे के गोमती गुरुद्वारा चौराहा पहुंचे। यहां नाराज लोगों ने जाम लगाने की कोशिश की।
मौके पर पहुंचे कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने समझाकर नाराज लोगों को हटाया, लेकिन करीब डेढ़ किलोमीटर आगे नाराज लोगों ने हरदोई ब्रांच नहर के पुल के समीप हाईवे पर दरी बिछाकर जाम लगा दिया। जाम में रोडवेज की बस सहित कई वाहन फंस गए।
विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि अजय के नहर में छलांग लगाने के 24 घंटे बाद भी पुलिस उसका सुराग नहीं लगा सकी है। नहर में पानी कम कराने की मांंग को अनसुना कर दिया गया। सीओ आलोक सिंह ने नाराज लोगों को समझाकर नहर का पानी कम कराने, एसएसबी के गोताखोरों को बुलाकर अजय की तलाश कराने का आश्वासन दिया। इस पर नाराज लोग शांत हुए। हालांकि इसके बाद भी नहर पटरी पर महिलाएं और अन्य लोग घंटों एकत्र रहे।

असम हाईवे पर हरदोई ब्रांच नहर के समीप जाम लगाकर प्रदर्शन कर रहे लोगो को समझाते सीओ ।स्रोत -राहग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें