फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तीसरे दिन भी बुलट सवारों का नहीं लगा कोई सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बाइक सवार किसान से तंमचे के बल पर मोबाइल लूटने वाले बुलट सवार बदमाशों का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस की चार टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हैं। चंदोई से लेकर मझोला तक सीसीटीवी कैमरे जांचे जा रहे हैं। संपर्क मार्गों पर भी जांच की गई, लेकिन बदमाशों की कोई गतिविधि पुलिस के हाथ नहीं लग सकी हैं।
विज्ञापन

शहर से चंदोई-मझोला जाने वाले मार्ग पर बुधवार रात घटना हुई थी। न्यूरिया क्षेत्र के बाइक सवार एक सिख किसान से बुलट से आए तीन बदमाशों ने रोककर तमंचे के बल पर मोबाइल छीना था। विरोध करने पर बदमाशों ने तीन साथियों के मारे जाने और अन्य के बिछड़ने की बात कही थी। मोबाइल का प्रयोग कर फेंकने की बात कहकर तीनों भाग गए थे। सूचना पर एसपी समेत अन्य अफसरों ने जांच पड़ताल की थी।
इसके बाद सुनगढ़ी थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश तेज की गई। चंदोई से लेकर मझोला तक सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। संपर्क मार्गों पर भी जांच की गई है। पुलिस की चार टीमों को बदमाशों की तलाश में लगी हैं। तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली रहे। सीसीटीवी में भी कोई फुटेज नहीं मिल सके। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि चार टीमें लगातार खोजबीन में जुटी हैं। हर बिंदुओं पर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें