फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पत्नी की हत्या का मलाल नहीं, गीत गाते गया जेल

विज्ञापन
आरोपी हरस्वरूप । स्रोत - पुलिस
विज्ञापन
जहानाबाद। पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले पति को शनिवार को जेल भेज दिया गया। आरोपी पति को घटना का जरा से भी मलाल नहीं था। जेल ले जाते समय आरोपी गाने गुनगुनाता हुआ गया।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिलक सरैंदा निवासी हर स्वरूप ने अवैध संबंधों के शक में 30 वर्षीय पत्नी प्रीति देवी की सिर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी रात-रात भर घर से नदारद रहती थी।
जब वह अपनी पत्नी को इस बात को लेकर मना करता था तो कहासुनी होती थी। घटना वाली सुबह भी इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा होने लगा। हरस्वरूप का कहना है कि पत्नी उसे मारने को तैयार हो गई। इसके बाद उसने पीछे से पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हरस्वरूप को शनिवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जब पुलिस आरोपी को जेल ले जा रही थी तो आरोपी के चेहरे पर किसी तरह के पछतावे के कोई भाव दिखाई नहीं दे रहे थे। आरोपी जेल जाते वक्त गाना गुनगुना रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें