पीलीभीत। साहूकारा स्थित शनिधाम मंदिर में शनिवार शाम को विशेष आरती हुई। पंडित आशुतोष शर्मा ने मंदिर में आरती कराई।
इस दौरान श्रद्धालुओं की खासी भीड़ मौजूद रही। आरती के बाद श्रद्धालुओं ने यहां शनिदेव के मूर्ति के सामने व पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल के दीपक जलाए। बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाया। संवाद