फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी का सितम बरकरार, तीसरे दिन भी नहीं निकली धूप

Sun, 18 Jan 2015 11:26 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दी का सिमत जारी है। लगातार तीसरे दिन भी धूप न निकलने से गलन बढ़ गई। कोहरे व धुंध के चलते सड़कों पर वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा रहा, वहीं पारा लुढ़कर 5.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुुंच गया।
विज्ञापन

शुक्रवार से कोहरा और बादलों में छिपा सूर्य तीसरे दिन रविवार को भी नहीं दिखाई दिय। धूप न निकलने से  मौसम में गलन बढ़ गई। लोग बाग सिर से  लेकर पैरों तक गर्म कपड़ों से ढके दिखाई दिए। जगह जगह लोग आग सेकते नजर आए। दोपहर को मौसम खुलने की संभावना दिखी लेकिन धूप नहीं निकली। ठंड के कारण तापमान भी 5.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शाम होते होते सर्दी और बढ़ गई। इसके चलते बाजार में भी सन्नाटा पसरा रहा। वहीं लोग भी जल्दी अपने घरों में दुबकने लगे। सर्दी के चलते चाय की दुकानों पर अपेक्षाकृत अधिक भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें