फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को इस बार समय से मिलेगी स्कॉलरशिप : नरेंद्र कश्यप

विज्ञापन
राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने कहा कि छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए सरकार ने इस बार दो सौ करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट रखा है। विद्यार्थियों को इस बार समय से छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा। इन दिनों पंजीकरण प्रक्रिया चल रह रही है।
विज्ञापन

राज्यमंत्री कश्यप बृहस्पतिवार को जिले के दौरे पर आए थे। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। एक सवाल के जवाब में कहा कि पिछले सत्र में मेरिट के आधार पर छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ दिया गया। इस बार अधिक से अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिले इसके लिए सरकार ने दो सौ करोड़ का अतिरिक्त बजट प्रावधान किया है। इस बार छात्रवृत्ति भी समय से दी जाएगी। बताया कि सरकार दिव्यांगजन पेंशन को एक हजार से बढ़ाकर पंद्रह सौ रुपये करने जा रही है। जबकि सपा सरकार में महज तीन सौ रुपये पेंशन दी जाती थी।
राज्यमंत्री ने बताया कि दिव्यांगों को कृत्रिम अंग देने की प्रक्रिया और तेज की जाएगी। समेकित विद्यालय के सवाल पर बोले कि सरकार इस पर भी विचार कर रही है कि हर जिले में प्राइमरी कक्षाओं तक के लिए सामेकित विद्यालय बनाया जाए। सरकार की योजनाएं गिनाते हुए बोले कि योगी सरकार ने पहली बार दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राइसिकिल दी हैं।
विज्ञापन

-------
निकाय चुनाव में भी भाजपा का ही डंका बजेगा
राज्यमंत्री ने निकाय चुनाव को लेकर कहा कि भाजपा ने हर चुनाव में दूसरे दलों को पटखनी दी है। इस बार भी प्रदेश के निकाय चुनाव में भाजपा का डंका बजेेगा। मल्लिकार्जुन खड़गे कोकांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के सवाल पर बोले कि उनको बधाई, पर कांग्रेस ने गांधी परिवार से बाहर का अध्यक्ष लाने में बहुत देर कर दी। अब भाजपा के सामने कांग्रेस का फिर से मजबूती से खड़ा हो पाना नामुमकिन है। भाजपा देश की जनता की रग-रग में बस चुकी है। अगले लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ेेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें