फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्र्प्लाई ठप, विरोध में हंगामा, प्रदर्शन

Fri, 06 Feb 2015 11:46 PM IST
घुंघचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
समग्र गांव कसगंजा की एक माह से ठप बिजली सप्लाई के विरोध में उपभोक्ताओं ने जेई का घेराव कर विद्युत सब स्टेशन पर हंगामा कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एक सप्ताह के अंदर बिजली सप्लाई सुचारु न होने पर सब स्टेशन में तालाबंदी की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कसगंजा गांव के दोनों बिजली ट्रांसफार्मर फुंकने पर बिजली सप्लाई ठप है। इसके विरोध में शुक्रवार को घुंघचाई सब स्टेशन पर पहुंचे कसगंजा के लोगों ने हंगामा कर जेई का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि करीब एक माह से गांव की बिजली सप्लाई ठप है। कई बार फुंके बिजली ट्रांसफार्मर को बदलवाने की मांग की गई, लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं बदले गए। इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एक सप्ताह के अंदर बिजली सप्लाई सुचारु न होने पर उग्र प्रदर्शन कर सब स्टेशन में तालाबंदी की जाएगी। जेई ने शीघ्र ही ट्रांसफार्मर बदलवाने का आश्वासन दिया। हंगामा और प्रदर्शन करने वालों में प्रेमबाबू, गंगाराम, शुभम, हरीओम, कृष्ण गोपाल, विशेष, संजीव, रामलाल, डब्लू, राकेश, राजू, महेंद्र कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें