फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीईओ ने नहीं दिया स्पष्टीकरण

Mon, 22 May 2017 10:30 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
विवादों में रहे पूरनपुर ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी भरत कुमार वर्मा घिरते जा रहे हैं। शिक्षिका से लेनदेन के मामले में वायरल हुए आडियो के मामले में अब बीएसए ने वित्त एवं लेखाधिकारी को जांच सौंपी है। पूरनपुर ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय टांडा गुलाबराय में इंचार्ज शिक्षक व शिक्षिका के बीच चल रहे विवाद की जांच बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी भरतकुमार वर्मा को सौंपी थी। आरोप है कि खंड शिक्षा अधिकारी ने इंचार्ज शिक्षक जगदीश प्रसाद से जांच के नाम पर दस हजार रुपये सुविधा शुल्क की मांग की। मामले की शिकायत डीएम, मुख्यमंत्री से लेकर केंद्रीय मंत्री तक से की गई। इस मामले में बीएसए ने उक्त बीईओ से स्पष्टीकरण मांगा था। जिसको संबंधित बीईओ द्वारा आज तक जवाब नहीं दिया। इधर इसी ब्लाक क्षेत्र के प्रधानाध्यापक पद को लेकर दो शिक्षकों के बीच चल रहे विवाद की जांच भी बीईओ भरत कुमार वर्मा को सौंपी गई। आरोप है कि इस जांच के दौरान भी लेनदेन हुआ। शिक्षिका व बीईओ के बीच लेनेदन का आडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला संज्ञान में आने पर बीएसए ने इस मामले में भी बीईओ से स्पष्टीकरण तलब किया, लेकिन निर्धारित समय के भीतर बीईओ ने इसका भी कोई जवाब नहीं दिया। इधर इस मामले को बीएसए ने गंभीरता से लेते हुए आडियो वायरल मामले की जांच वित्त एवं लेखाधिकारी मनोज कुमार यादव को सौंपी है। बीएसए मसऊद अख्तर अंसारी ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी भरत कुमार वर्मा द्वारा किया गया कृत्य कर्मचारी आचरण नियमावली को प्रभावित करता है। आडियो वायरल प्रकरण की जांच वित्त एवं लेखाधिकारी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें