फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीआईएम टीम को सेंट्रल लाइब्रेरी में नहीं मिले कंप्यूटर

Wed, 07 Feb 2018 07:22 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
विज्ञापन
CCIM team
विज्ञापन
सेंट्रल काउंसिल ऑफ इंडियन मेडिसन की दो सदस्यीय टीम ने बुधवार को ललित हरि आयुर्वेदिक महाविद्यालय का निरीक्षण किया। टीम को निरीक्षण के दौरान सेंट्रल लाइब्रेरी में कंप्यूटर नहीं मिले। टीम ने हर्बल गार्डन समेत विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद टीम देर शाम रवाना हो गई। 
विज्ञापन

ललित हरि आयुर्वेदिक पीजी महाविद्यालय में बीएएमएस के नए बैच को मान्यता देने को सेंट्रल काउंसिल ऑफ इंडियन मेडिसन (सीसीआईएम) की टीम द्वारा हर वर्ष निरीक्षण किया जाता है। टीम महाविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए मानकों को परीक्षण कर उसकी रिपोर्ट सीसीआईएम को भेजती है। इसी कड़ी में बुधवार को सीसीआईएम की दो सदस्यीय टीम मानकों को निरीक्षण करने पहुंची। टीम में शामिल राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज कन्याकुमारी की डॉ. रमेता व डॉ. शंकर राव ने महाविद्यालय में फार्मेसी, पैथोलॉजी, पंचकर्म व एकेडेमिक भवन में शल्यतंत्र विभाग, रस शास्त्र की प्रयोगशाला का निरीक्षण किया। सेंट्रल लाइब्रेरी के निरीक्षण के दौरान कंप्यूटर नहीं मिले। जिस पर डॉ. रमेता ने प्राचार्य डॉ. प्रकाश चंद सक्सेना से कंप्यूटर न होने के बाबत जानकारी की तो उन्होंने बताया कि कंप्यूटर रखे हुए हैं। इसके अलावा टीम ने प्रसूति तंत्र एवं स्त्रीरोग, बाल रोग, क्रिया शरीर विज्ञान, द्रव्य गुण आदि विभाग समेत प्रयोगशालाओं आदि का निरीक्षण किया। हर्बल गार्डन व फार्मेसी का भी जायजा लिया। इसके बाद टीम ने महाविद्यालय पहुंचकर विभिन्न विभागों के अभिलेखों का भी गहनता से निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद टीम सदस्यों ने बताया कि महाविद्यालय में मानकों को परीक्षण किया गया है। अब जांच रिपोर्ट अब सीसीआईएम को भेजी जाएगी। इसके बाद यह रिपोर्ट आयुष मंत्रालय को भेजी जाएगी। निरीक्षण के बाद टीम देर शाम रवाना हो गई। इस दौरान प्राचार्य डॉ. पीसी सक्सेना, डॉ. संजय कुमार, लैब इंचार्ज एसएन चतुर्वेदी, डॉ. केएन यादव, डॉ. नरेश गंगवार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें