फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अतुल समेत नौ पुलिसकर्मी पुरस्कृत

Fri, 29 Apr 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
सम्मान - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
अपराध समीक्षा बैठक से पहले एसपी अनिल कुमार सिंह ने पुलिस सम्मेलन में पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं। बाद में उत्कृष्ट कार्य के लिए इंस्पेक्टर अतुल प्रधान समेत नौ पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

एसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर सुनगढ़ी अतुल प्रधान के कुशल नेतृत्व में सुनगढ़ी पुलिस की टीम ने जिले से चोरी हुए दो ट्रकों को संभल से बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। थाने की साफ-सफाई से लेकर क्राइम कंट्रोल में भी सराहनीय कार्य किया। ट्रकों को बरामद करने वाली टीम में शामिल इंस्पेक्टर अतुल प्रधान, आसाम चौकी इंचार्ज इंद्रजीत सिंह भदौरिया, एचसीपी जयप्रकाश, सर्विलांस प्रभारी एसआई रामचंद्र सिंह, सिपाही जॉनसन, उदयवीर, थाना न्यूरिया के सिपाही प्रमोद कुमार, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात सिपाही विजय शर्मा, थाना माधोटांडा के सिपाही राजेश यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें