फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: भाषण में निमिष और कविता में अर्पित सिंह ने मारी बाजी

Sun, 22 Dec 2024 01:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई की जन्म शताब्दी के अवसर पर शहर के अवंतीबाई बालिका इंटर कॉलेज मेें जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

प्रतिभागियों ने अटल के काव्य संग्रह की कविताएं प्रस्तुत कीं। इसमें चिरौंजी लाल सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र अर्पित सिंह प्रथम, राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्रा सुमन हलदार द्वितीय और अवंतीबाई बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा समृद्धि शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता में एचआरपी महाविद्यालय के निमिष पाल प्रथम, रामलुभाई महिला महाविद्यालय की छात्रा रिया गंगवार द्वितीय और जेएमबी महाविद्यालय के विभव गोयल तृतीय रहे।
इस मौके पर राजकीय महिला महाविद्यालय की प्राचार्य व उच्च शिक्षा नोडल अधिकारी प्रोफेसर स्मिता जैन, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अचल कुमार मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें