लायंस बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल में हुए छात्र परिषद के गठन में पूजा अग्रवाल और निखिल सक्सेना को क्रमश: हेडगर्ल व हेड ब्वाय चुना गया। चयनित पदाधिकारियों को प्रधानाचार्य ने शपथ दिलाई।
विद्यालय में बृहस्पतिवार को छात्र परिषद का गठन किया गया। जिसमें सिद्धार्थ श्रीवास्तव को स्पोर्ट्स कैप्टन व आकांक्षा गंगवार को स्पोर्ट्स गर्ल चुना गया। इसके अलावा होप हाउस से नमन अग्रवाल व निशी श्रीवास्तव, लव हाउस से सत्यम रस्तोगी व मुस्कान सिन्हा, पीस हाउस से आयुष गुप्ता व सौम्या शुक्ला, यूनिटी हाउस से अरहम इजहार व अतीशा को क्रमश: कैप्टन व वाइस कैप्टन चुना गया। वहीं होप हाउस से नेहा, लव हाउस से भास्कर, पीस से प्रज्जवल, यूनिटी हाउस से शोएब रहमान को स्पोर्ट्स कैप्टन चुना गया। भूतपूर्व हेड ब्वाय वरुण राजपूत व हेड गर्ल फारिया हबीब ने अपना पदभार नवनियुक्त हेड ब्वाय व हेडगर्ल को ग्रहण कराया। अन्य भूतपूर्व पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को अपना पदभार सौंपा। प्रधानाचार्य आरसी सेमवाल ने पदाधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई और अपनी जिम्मेदारियों का भली भांति निर्वहन करने का आह्वान किया। इस मौके पर डीन अभय सक्सेना समेत सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।