फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहरोसा में अब तक सौ एकड़ भूमि नदी में समाई

Sat, 22 Aug 2015 10:50 PM IST
Hazara
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांस क्षेत्र में शारदा नदी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। भूकटान की रफ्तार देख नहरोसा के ग्रामीणों ने ऊंचे स्थानों पर पलायन करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

ट्रांस शारदा क्षेत्रवासियों को हर साल ही बाढ़ का दंश झेलना पड़ता है। इस बार भी शारदा नदी का जलस्तर बढ़ते ही नदी ने तेजी से कटान करना शुरू कर दिया है। करीब पांच हजार की आबादी वाले गांव नहरोसा में नदी पिछले पांच दिन से लगातार भूकटान करती आ रही है। ग्रामीणों के मुताबिक बाढ़ से अब तक करीब सौ एकड़ भूमि की भेंट चढ़ चुकी है। वहीं गांव से नदी की दूरी भी दिन व दिन कम होती जा रही है। भूकटान को देखते हुए ग्रामीणों ने सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करना शुरू कर दिया है।

बचाव कार्य हुए ठप
भूकटान रोकने के लिए बाढ खंड द्वारा बल्लियां और जीओ बैग भरे जाने का काम किया जा रहा था, लेकिन लचर व्यवस्था के चलते काम बंद हो गया। जिससे ग्रामीणों के दिलों की धडकन तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें