फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप

Sat, 11 Jul 2026 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौली। क्षेत्र के गांव संग्रामपुर के आकाश की पत्नी दीपा (20) का शव शुक्रवार को कमरे में छत के पंखे पर दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। उनकी शादी 15 दिन पहले ही हुई थी। सूचना पर गई पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मायके पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या के आरोप में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, संभल के गांव गुमथल की दीपा की शादी सिरौली क्षेत्र के गांव संग्रामपुर निवासी आकाश से 26 जून को हुई थी। पति आकाश ने बताया कि वह बृहस्पतिवार रात पड़ोसी गांव में आयोजित एक समारोह में होकर लौटे थे। घर में सामान्य माहौल था। वहां मौजूद पिता, मां, दो भाई और पत्नी रात में सो गए। सुबह उठे तो दीपा का शव कमरे में छत के पंखे पर दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। शव देखते ही चीख-पुकार मच गई। पड़ोसी और मायका पक्ष भी पहुंच गया। सूचना पर गई पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शव को उतारा, पूछताछ कर साक्ष्य एकत्र किए।
वहीं, दीपा के पिता चंदा ने दहेज हत्या के आरोप में तहरीर दी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बेटी के ससुराल वालों ने दहेज में बाइक और दो लाख रुपये की मांग की। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर उत्पीड़न किया गया। ससुर नेमचंद्र, जेठ राहुल, जेठानी माया और देवर विकास ने एकराय होकर दीपा को फंदे से लटका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मौत के कारण और तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें