फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पीलीभीत में प्रेम विवाह के 18 दिन बाद युवती की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Tue, 21 Oct 2025 10:29 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत जनपद के न्यूरिया थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह के 18 दिन बाद युवती की मौत हो गई। उसका गांव के ही युवक से प्रेम विवाह हुआ था। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं ससुराल वालों ने करंट लगने से हादसा बताया। 
विज्ञापन
मृतका आरती का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत जनपद में गांव के ही युवक से प्रेम विवाह करने वाली न्यूरिया थाना के गांव पंडरी निवासी विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवती ने 18 दिन पहले प्रेम विवाह किया था।  मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव पंडरी में रविवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब संदिग्ध परिस्थिति में नवविवाहिता आरती (20 वर्ष) की मौत हो गई। आरती ने गांव के ही सतीश कुमार से दो अक्तूबर को प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि दोनों का विवाह प्रेम प्रसंग के चलते हुआ था।

ससुरालवाले बोले- करंट लगने से हुआ हादसा 
ससुरालवालों ने बताया कि दीपावली के अवसर पर रविवार को आरती घर की सफाई कर रही थी। इसी दौरान घर में लगी खिड़की की सफाई करते समय उसे बिजली का करंट लग गया। वह बेहोश होकर गिर पड़ी। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मृतका के पिता ने दी तहरीर 
मृतका के पिता नेमचंद्र ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलने पर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुभाष मावी ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें