फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तालाब के निकट मिली नवजात बच्ची

विज्ञापन
विज्ञापन
माधोटांडा। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत करेलिया चोखापुरी में बुधवार को गांव में तालाब के निकट पीपल के पेड़ के नीचे एक नवजात बच्ची के मिलने से शोर मच गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और नवजात को सुरक्षित कब्जे में लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बच्ची के जन्म के तुरंत बाद उसे पेड़ के निकट रखने की आशंका जताई जा रही है। नवजात की हालत को देखते हुए उसे सुरक्षित देखरेख में रखा गया है। थाना प्रभारी अशोक पाल सिंह ने बताया कि प्रधान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम को सूचना देकर बुलाया गया। टीम बच्ची को अपने सुपुर्दगी में ले गई। जिसे जिला अस्पताल में रखा गया है। मामले में नियमानुसार प्रक्रिया पर अमल किया जाएगा। इधर घटना के बाद गांव में आक्रोश और चर्चा का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने इस अमानवीय कृत्य की निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें