फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरखेड़ा थाने की महिला सिपाही समेत 25 नए कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बरखेड़ा थाने की महिला सिपाही समेत पूरे दिन में जनपद में एक दिन में 25 कोरोना पॉजिटिव मरीज निकले। महिला सिपाही एक दिन पहले संक्रमित मिली महिला सिपाहियों के संपर्क में आने की वजह से पॉजिटिव हुई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें संक्रमितों की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन

बरेली आईवीआरआई लैब से आई जांच रिपोट में बरखेड़ा थाने में तैनात एक महिला सिपाही कोरोना पॉजिटिव पाई गई। इसके अलावा शहर के मोहल्ला पूरनमल, थान सिंह, सिविल लाइन साउथ, पिपरिया कर्म गांव, राजीव कॉलोनी में एक-एक, ललौरीखेड़ा ब्लॉक के अहिरपुरा नगला, हाफिजनगर और सुकटिया में एक-एक कोरोना पॉजिटिव मिला।
जिला अस्पताल में लगी ट्रूनेट मशीन से बीसलपुर के चौसेला गांव में एक, बल्लभनगर कॉलोनी में एक, मोहल्ला दुर्गा प्रसाद, और अन्य शहर का युवक समेत 15 कोरोना संक्रमित मिले। एंटीजन किट से हुई जांच में पूरनपुर में दो, बीसलपुर में पांच, बरखेड़ा में दो और बिलसंडा में एक संक्रमित सामने आया। शहर, अमरिया और न्यूरिया में एंटीजन किट से हुई जांच में कोई भी संक्रमित नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें