फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नई बसें मिलीं, फिर भी स्थानीय मार्गाें पर कम नहीं हुईं यात्रियों की मुश्किलें

Fri, 25 Apr 2025 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। डिपो को आठ नई बसें मिलने के बाद भी स्थानीय मार्गाें के यात्रियों की मुश्किलें कम नहीं हो सकीं है। यात्रियों को मजबूरी में डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। यही वजह है कि स्थानीय मार्गाें पर डग्गामार वाहन फर्राटा भर रहे हैं। डिपो के राजस्व को भी चूना लग रहा है, लेकिन जिम्मेदार बेपरवाह हैं।
विज्ञापन

स्थानीय डिपो से 112 बसों का संचालन दिल्ली, आगरा, लखनऊ, हरिद्वार, रूद्रपुर, वाराणसी समेत अन्य बड़े शहरों के लिए हो रहा है। कुछ दिन पूर्व डिपो को आठ नई बसें मिली हैं।
इससे स्थानीय मार्गाें पर बेहतर परिवहन सेवाओं की उम्मीद जगी थी। चार दिन बीत जाने के बाद भी विभागीय स्तर से स्थानीय मार्गाें पर बसों के संचालन की रूपरेखा तैयार नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

बीसलपुर मार्ग पर अभी सिर्फ चार बसों का संचालन किया जा रहा है। वहीं, पूरनपुर मार्ग पर छह बसों का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा अमरिया मार्ग पर एक भी बस संचालन नहीं हो सका।
इससे इन मार्गों पर यात्रियों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इसके बाद भी जिम्मेदार बेखबर हैं। एआरएम पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि स्थानीय मार्गाें पर बसों के संचालन की रणनीति बनाई जा रही है। जल्द ही इन पर अतिरिक्त बसों का संचालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें