फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नेपाल के हाथियों ने उजाड़ी धान की आठ एकड़ फसल

Mon, 11 Sep 2023 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। तहसील क्षेत्र के शारदा नदी पार इलाके में हाथियों की मौजूदगी किसानों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। ढकिया ताल्लुके महाराजपुर गांव के छह किसानों की आठ एकड़ धान की फसल हाथियों ने बर्बाद कर दी। प्रधान ने अफसरों के समक्ष समस्या रखने की बात कही है।
विज्ञापन

बराही रेंज के अंतर्गत शारदा नदी पार लग्गा भग्गा के जंगल से सटी नेपाल की शुक्ला फांटा सेंक्चुरी है। दोनों ओर के वन्यजीव एक-दूसरे इलााके में विचरण करते रहते हैं। नेपाल के हाथियों का लग्गा भग्गा क्षेत्र में प्राकृतिक कॉरिडोर रहा है। इसके चलते अक्सर नेपाल के हाथी लग्गा भग्गा के जंगल में डेरा जमा लेते हैं।
ढकिया ताल्लुके महाराजपुर के प्रधान विवेकानंद ने बताया कि 10 दिन से करीब सात हाथी लग्गा भग्गा के जंगल में डेरा जमाए हैं। रात होते ही हाथी ढकिया गांव की सीमा में पहुंचकर धान की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। हाथियों ने अब तक गांव निवासी हरे कृष्णा सरकार की ढाई एकड़, फिरूआ राना की दो एकड़, राजेंद्र राय की दो एकड़, कालू राणा की डेढ़ एकड़ धान की फसल बर्बाद कर दी है। रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि प्राकृतिक वास स्थल होने से हाथियों की आवाजाही होती है। वनकर्मियों को निगरानी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें