ग्राम प्रधान गुरदयाल सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी वन विभाग को दी। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले तीन दिन से हाथियों का आतंक क्षेत्र में फैला हुआ है, जिससे लोग भयभीत हैं। खेतों और घरों के आसपास हाथियों की आमद से गांव के लोग रात भर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं। स्थानीय किसानों ने वन विभाग से हाथियों की निगरानी और नियंत्रण की ठोस व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि फसल और जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।