यूपी के कई जिले आतंकवादी निशाने पर होने की खुफिया रिपोर्ट के बाद नेपाल बार्डर पर सुरक्षा कड़ी कर निगरानी तेज कर दी गई है। खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं। डीजीपी के आदेश के बाद स्थानीय अभिसूचना इकाई और इंटेलीजेंस ब्यूरो ने संदिग्धों की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
खुफिया विभाग ने हाल ही में यूपी के कई जिलों में आतंकी घटनाएं होने की रिपोर्ट गृह मंत्रालय को दी थी। रिपोर्ट के बाद गृहसचिव देवाशीष पांडा और डीजीपी जगमोहन यादव ने सभी एसपी को पत्र भेजकर विशेष सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं। पीलीभीत जिले की सीमा उत्तराखंड और नेपाल से जुड़ी है। खुली नेपाल सीमा होने के कारण सीमा पर लगी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है। एसपी जवाहर ने बताया कि स्थानीय अभिसूचना इकाई और इंटेलीजेंस ब्यूरो संदिग्धों पर नजर रख रही हैं। खुफिया एजेंसियां बार्डर के किनारे स्थित गांवों पर भी खास नजर है।