साक्षर भारत मिशन के तहत हुई साक्षरता परीक्षा में हजारों नव साक्षरों ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा 599 लोक शिक्षा केंद्रों पर हुई।
रविवार को सुबह दस बजे से शुरू हुई परीक्षा में हजारों महिला व पुरुष नव साक्षरों ने भाग लिया। जिला लोक शिक्षा समिति के प्रभारी सौरभ सक्सेना ने जौनापुरी, बिलगवां, हिम्मतनगर, मंगतपुर, रुपपुर, रुपपुर कृपा में साक्षरता परीक्षा का जायजा लिया। इसके अलावा समन्वयक भूपेंद्र कुमार व डॉ. मीनू सक्सेना ने भी कई केंद्रों का दौरा किया।
पूरनपुर। पूरनपुर में भी 15 से अधिक आयुवर्ग के नव साक्षरों ने परीक्षा में भाग लिया। सिमरिया ता. महाराजपुर के प्राथमिक स्कूल स्थित लोक शिक्षा केंद्र में सौ नव साक्षरों ने भाग लिया। शिक्षा प्रेरक सीमा बी, मुख्तियार अहमद आदि मौजूद रहे।
अमरैयाकलां। गांव के प्राथमिक स्कूल में 22 पुरुष, 65 महिलाएं, धरमंगदपुर के प्राथमिक स्कूल मेें 66 पुरुष, 34 महिला, रंपुरा फकीरे के प्राथमिक स्कूल में 35 पुरुष, 35 महिलाओं, महादिया के प्राथमिक स्कूल में 44 पुरुष, 51 महिलाओं ने परीक्षा दी। शिक्षक हरीओम गंगवार, श्याम सिंह कुशवाहा, राधाकृष्ण कुशवाहा, कंचन देवी, राधा देवी आदि मौजूद रहे।
बीसलपुर। आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हरिनंदन गंगवार ने बताया कि जिले में 1188 शिक्षा प्रेरकों ने काली पट्टी बांधकर साक्षरता परीक्षा कराई।