मोहल्ला सरस्वती विहार के वाशिंदों ने शनिवार को ‘दबंग’ के विरोध में जुलूस
निकालने के बाद बिजली उपकेंद्र पहुंचकर एसडीओ से समस्या का समाधान कराने
की मांग की।
मोहल्ला सरस्वती विहार मेें इस समय विद्युतीकरण किया जा
रहा है। मोहल्ले का ‘दबंग’ अपने घर के पास में बिजली का पोल नहीं लगने दे
रहा है, जिससे विद्युतीकरण कार्य रुका हुआ है। आरोप है कि विरोध पर वह
झगड़े पर उतारू हो जाता है। शनिवार को मोहल्ले के तमाम लोग आरोपी के विरोध
में जुलूस की शक्ल में बिजली उपकेंद्र पहुंचे और एसडीओ से समस्या का तत्काल
समाधान कराने का अनुरोध किया। एसडीओ मुनीश कुमार अरविंद ने समस्या का
अतिशीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया, जिससे आश्वस्त होकर मोहल्ले वाले
वापस लौट गए। जुलूस निकालने वालों में जोगेंद्र सिंह, चंद्रप्रकाश,
सावित्री देवी, प्रेमपाल, सुरेश वाई, रामपाल, मैकूलाल, लालाराम, रामपाल,
संजीव शंखधार, परमेश्वरी दयाल, श्रीकृष्ण, सुभाष चंद्र, पुरुषोत्तम दास,
हंसमुखी, ख्याली राम, पीतमलाल और सावित्री देवी समेत तमाम लोग शामिल रहे।