फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पिता-पुत्र के विवाद में पड़ोसी ने खोया आपा, सिर पर लाठी से किया प्रहार, किसान की मौत

Mon, 27 Apr 2026 12:23 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के दियोरिया कलां क्षेत्र के गांव मनकापुर में किसान का अपने पुत्र से विवाद हो रहा था। इस विवाद में पड़ोसी कूद पड़ा। उसने लाठी से हमला कर दिया, जिससे किसान की मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के दियोरिया कलां कोतवाली क्षेत्र के गांव मनकापुर में रविवार रात मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पिता-पुत्र के बीच हो रहे झगड़े में बीच-बचाव करने आए पड़ोसी ने लाठी से हमला कर दिया। इससे किसान सर्वेश कुमार (50 वर्ष) की मौत हो गई।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रविवार रात किसान सर्वेश और उनके पुत्र शिवम के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। इसी दौरान पड़ोस का एक व्यक्ति भी वहां पहुंचा। आरोप है कि उसे लगा कि विवाद के दौरान उसे अपशब्द कहे जा रहे हैं। इस पर वह आपा खो बैठा और अपने परिजनों के साथ मिलकर किसान पर हमला कर दिया।

घटना के बाद मौके से भाग निकले आरोपी 
हमले के दौरान किसान के सिर पर लाठी से वार किया गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजन घायल किसान को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद अस्पताल में मृतक की पत्नी सावित्री देवी व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी गौतम सिंह ने बताया कि प्रारंभिक सूचना पिता-पुत्र के विवाद की मिली थी, हालांकि परिजनों ने पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें