फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन से तीसरे दिन गायब रहे 340 परीक्षक

विज्ञापन
मूल्याकंन केंद्र पर निरीक्षण करते डीआईओएस । स्रोत - डीआईओएस
विज्ञापन
पीलीभीत। यूपी बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन से गैरहाजिर रहने वाले परीक्षकों के खिलाफ अब कार्रवाई शुरू हो गई है। सोमवार को मूल्यांकन के तीसरे दिन भी हाईस्कूूल और इंटरमीडिएट के 340 परीक्षक गायब रहे। इन सभी का वेतन काटा गया है। इधर, तीन दिनों में हाईस्कूल की 27985 और इंटरमीडिएट की 21574 कॉपियां जांची जा चुकी हैं।
विज्ञापन

मूल्यांकन कार्य के लिए हाईस्कूल में 511 परीक्षकों को लगाया गया है, ताकि समय से काम पूरा हो जाए। वहीं इंटरमीडिएट के लिए 356 परीक्षक लगाए गए हैं। पहले दिन से ही बड़ी संख्या में परीक्षक गैरहाजिर रह रहे हैं। इनके गायब होने से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का रोजाना का लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है। हाईस्कूल की 88934 उत्तर पुस्तिकाओं में से 15944 ही जांची जा सकी हैं।
इंटरमीडिएट में 356 परीक्षकों के लिए 87827 कॉपियां दी गईं, लेकिन 202 परीक्षकों ने ही 11229 कॉपी जांचीं। मूल्यांकन के तीसरे दिन हाईस्कूल में 186 और इंटरमीडिएट के 154 परीक्षक गायब रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश कुमार चौधरी ने बताया कि इन सभी को नोटिस जारी किया जा रहा है। इनका मूल्यांकन अवधि का वेतन काटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें