कैम स्कालर्स स्कूल में आयोजित वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में नेहरू हाउस के बच्चे ओवरऑल चैंपियन रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के डायरेक्टर राजेश अग्रवाल ने मशाल जलाकर किया। जूनियर वर्ग की छात्राओं की 100 मीटर दौड़ में कक्षा छह की उपासना प्रथम रही। 200 मीटर दौड़ में कक्षा तीन की अक्षरा प्रथम रही। छात्रों की 100 मीटर दौड़ में कक्षा सात का अभिषेक प्रथम रहा। सी नियर वर्ग में छात्राओं की 100 मीटर दौड़ में कक्षा नौ की ईशा प्रथम रहीं। छात्रों की 200 मीटर दौड़ में कक्षा नौ का अजीत प्रथम रहा। प्रतियोगिता में नेहरू हाउस के बच्चे प्रथम, सुभाष हाउस के बच्चे द्वितीय, आजाद हाउस के तृतीय और गांधी हाउस के बच्चे चतुर्थ स्थान पर रहे। प्रतियोगिताओं में कक्षा तीन से कक्षा 10 तक के 100 बच्चों ने प्रतिभाग किया। क्रीड़ा प्रभारी त्रिभुवन देव ने निर्णायक की भूमिका निभाई। संचालन स्वाति गुप्ता ने किया। प्रतियोगिताएं प्रधानाचार्य एस चंद्रा, उपप्रधानाचार्या सुनीता मित्तल और डिप्टी डायरेक्टर मनीषा अग्रवाल के निर्देशन में हुई। व्यवस्था में अर्पित, नियामत, अवनीश, नीरज, कोमल, शशिकांत, अमर सिंह, वीरेंद्र और मनोज आदि का विशेष सहयोग रहा। डायरेक्टर और डिप्टी डायरेक्टर ने विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया।