फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में खेड़ा की महिलाओं का प्रदर्शन

Wed, 24 Feb 2016 11:10 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक ललौरीखेड़ा के गांव खेड़ा की महिलाओं ने राशन कार्डों में नाम गलत अंकित होने पर विकास विभाग के विरोध में प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम से शिकायत की।
विज्ञापन

गांव खेड़ा की तमाम महिलाएं बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचीं। महिलाओं ने विकास विभाग के विरोध में प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि गांव में नए राशन कार्ड बनाए गए हैं। महिलाओं ने कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने महिलाओं के स्थान पर पुरुषों के फोटो लगा दिए है। नाम भी लगत तरीके से अंकित कर दिए है। जिसकी शिकायत कई बार की गई, लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। बुधवार को तमाम महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में विकास विभाग के विरोध में प्रदर्शनकर डीएम से शिकायत की। शिकायती पत्र में नाम सही कराने की मांग की गई है। शिकायत करने वाली महिलाओं में मुन्नी देवी, वीरमती, विशन देवी, तेज कुमारी, नन्हीं देवी, लक्ष्मी देवी, मीरा देवी, ऊषा देवी, माया देवी, विमला, बुद्धवती, शहाना, शहदीना आदि महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें