शहर के देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। देवी मंदिरों में महिलाओं ने भजन गाकर मां का गुणगान किया।शहर के ऐतिहासिक यशवंतरी देवी मंदिर में जलभराव होने के बाद भी श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए। निरंजनकुंज कॉलोनी स्थित महामातेश्वरी मंदिर, गोदावरी स्टेट का दुर्गा मंदिर, गौरीशंकर मंदिर, दूधियानाथ मंदिर, बागगुलशेर खां के मां दुर्गा मंदिर समेत शहर के तमाम मंदिरों पर मंगलवार सुबह से ही मां दुर्गा के भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।
पीलीभीत। शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं ने मां ब्रह्मचारिणी की विधि विधान से पूजा अर्चना की। शहर के देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। देवी मंदिरों में महिलाओं ने भजन गाकर मां का गुणगान किया।
विज्ञापन
शहर के ऐतिहासिक यशवंतरी देवी मंदिर में जलभराव होने के बाद भी श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए। निरंजनकुंज कॉलोनी स्थित महामातेश्वरी मंदिर, गोदावरी स्टेट का दुर्गा मंदिर, गौरीशंकर मंदिर, दूधियानाथ मंदिर, बागगुलशेर खां के मां दुर्गा मंदिर समेत शहर के तमाम मंदिरों पर मंगलवार सुबह से ही मां दुर्गा के भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह आरती के साथ भक्तों की कतार लगनी शुरू हो गई। दोपहर बाद यहां महिलाओं ने भजन कीर्तन कर मां दुर्गा का गुणगान किया। शाम को शहर के देवी मंदिरों में महिलाओं ने भजन गाकर मां की महिमा का गुणगान किया। संवाद