फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नवोदय विद्यालय की प्रवक्ता के पति की बाथरूम में गिरने से मौत, कैंसर से पीड़ित थे

Sat, 13 Jun 2026 11:34 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

बीसलपुर में जवाहर नवोदय विद्यालय की अंग्रेजी प्रवक्ता किरन सिंह के पति निर्भय सिंह (53) का शनिवार सुबह सरकारी आवास में निधन हो गया। वह बाथरूम में नहाते समय संतुलन बिगड़ने से गिर गए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शिवपुरी नवदिया स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रवक्ता के पति की शनिवार को सुबह सरकारी आवास में बाथरूम में गिरकर मौत हो गई। लखनऊ के मोहल्ला हरिहर नगर निवासी किरन सिंह ने बताया कि वह यहां के जवाहर नवोदय विद्यालय में अंग्रेजी प्रवक्ता हैं। उन्होंने पिछले माह मई में ही इस विद्यालय में कार्यभार ग्रहण किया था।

विज्ञापन


विद्यालय परिसर स्थित सरकारी आवास में वह अपने पति 53 वर्षीय  निर्भय सिंह  और अपनी पुत्री भव्या सिंह के साथ रहती थीं। उनके पति काफी समय से कैंसर से पीड़ित थे। वह काफी कमजोर भी थे। शनिवार को सुबह लगभग सात बजे वह बाथरूम में नहा रहे थे, तभी संतुलन बिगड़ जाने से वह  गिर गए। उनका सिर बाथरूम की दीवार से टकरा गया। निर्भय सिंह जब काफी देर तक  बाहर नहीं निकले,तब उनकी पत्नी ने बाथरूम में जाकर देखा, जहां वह बेसुध पड़े मिले। उनके सिर से खून निकल रहा था। 

पत्नी ने नहीं कराया शव का पोस्टमॉर्टम 
परिजन उन्हें लेकर बीसलपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नवोदय विद्यालय के अधिकांश लोग भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए थे। कोतवाली पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गई थी। किरन सिंह ने पुलिस को पोस्टमॉर्टम न कराने के संबंध में लिखकर दिया है। उसके बाद किरन सिंह अपने पति का शव लेकर लखनऊ चली गईं। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया है। जवाहर नवोदय विद्यालय में हुई शोकसभा में दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत को श्रद्धांजलि दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें