फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत: दो लाख से अधिक वादों का हुआ निस्तारण, 15 दंपतियों में सुलह

Sun, 14 Sep 2025 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत में दीवानी, वैवाहिक और पारिवारिक सहित विभिन्न वादों की सुनवाई हुई। सुलह-समझौते से 15 दंपतियों के विवाद सहित 2,12,156 वादों का निस्तारण किया गया। न्यायालय में नौ करोड़ 14 लाख 26 हजार 747 रुपये की राजस्व राशि जमा हुई।
विज्ञापन

विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित लोक अदालत का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष/प्रभारी जनपद न्यायाधीश विजय कुमार डुंगराकोटी ने सुबह 10:00 बजे किया। इसके बाद प्रभारी जिला जज ने अपर सत्र न्यायाधीश/नोडल अधिकारी, प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव सुनील कुमार व अन्य न्यायिक अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत का निरीक्षण किया और वादकारियों की समस्याएं सुनकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
राष्ट्रीय लोक अदालत में संबंधित न्यायिक अधिकारियों ने दीवानी, वैवाहिक, पारिवारिक, राजस्व, बैंक लोन, मोटर वाहन दुर्घटना मुआवजा, वन, फौजदारी, चेक बाउंस, विद्युत अधिनियम आदि वादों का निस्तारण किया गया। इनमें 15 दंपतियों के विवाद का समाधान हुआ, वे दोबारा एक हुए। अदालत 5:00 बजे तक लगी।
विज्ञापन

इस दौरान न्यायालय परिसर में वादकारियों की पैरवी के लिए अधिवक्ता भी मौजूद रहे। सुरक्षा के लिए अदालत में पुलिस बल तैनात रहा। इधर, पूरनपुर तथा बीसलपुर न्यायालयों में भी लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न वादों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें