फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हेराल्ड प्रकरण पर भड़के कांग्रेसी, प्रदर्शन

Sat, 19 Dec 2015 11:47 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने नेशनल हेराल्ड प्रकरण में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी को झूठा फंसाने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम का सौंपकर केंद्र सरकार की बर्खास्तगी की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखलाक अंसारी के नेतृत्व में तमाम कांग्रेसी शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे। यहां उन्होंने केंद्र सरकार पर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को झूठा फंसाने के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
ज्ञापन में कहा कि भाजपा सरकार व प्रधानमंत्री के इशारों पर कुछ भाजपा नेताओं ने षड़यंत्र के तहत झूठे दस्तावेज तैयार कोर्ट को गुमराह कर झूठा मुकदमा दायर किया है। इसमें राजनीतिक प्रतिद्वंदिता साफ झलक रही है। ज्ञापन में केंद्र सरकार की बर्खास्तगी की मांग की गई।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में शहर अध्यक्ष वसुंधरा सुरभि, तेजराम गंगवार, अंबरीश चंद्र मिश्रा, वीरेंद्र रस्तोगी, प्रदीप मिश्रा, शकील नूरी, असलम अंसारी, मोतीराम राजपूत, रामनारायण सिंह, नरेंद्र सिंह, मोहम्मद यामीन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें