पूर्व मंत्री अनीस अहमद उर्फ फूलबाबू को बसपा से निष्कासित किए जाने के बाद से जिले में बसपा कार्यकर्ता दो खेमों में बंट गए हैं। एक खेमा फूलबाबू के निष्कासन के विरोध में जिले भर में कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन कर बसपा महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी का पुतला फूंका। वहीं दूसरा खेमा होटल में एकत्र कार्यकर्ताओं संग बैठक कर हाईकमान के इस फैसले का स्वागत किया।
जुमे की नमाज़ के बाद तमाम मुस्लिम बसपा नेता मोहम्मद साबिर की अगुवाई में बेलो वाले चौराहे पर एकत्र हुए। वहां बसपा महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी पर हिटलरशाही करने का आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन व नारेबाजी की।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी अपने निजी हितों के खातिर बहुजन समाज से मुस्लिमों को अलग करने का काम कर रहे हैं। फूलबाबू का बसपा से निष्कासन भी उनके इसी एजेंडे का एक हिस्सा है। इसे मुस्लिम समुदाय के लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे।
बाद में कार्यकर्ताओं ने नसीमुद्दीन सिद्दीकी के पुतले में आग लगा दी। इस मौके पर मोहम्मद रिज़वान, मोहम्मद जाबेद खां, बब्बू भाई, मोहम्मद तस्लीम, हाजी मो. उमर, फिरासत नूर खां, मुकर्रम खां, शाकिर खां, इसरार, हाजी इमरान खां, इरफान खां, मोहम्मद हारिस खां, अब्दुल मोमीन खां, बिलाल खां, ताजुद्दीन, इरशाद कुरैशी, नदीम कुरैशी, राशिद कुरैशी, आफाक आदि मंौजूद रहे।
माधोटांडा। यहां भी पूर्व मंत्री अनीस अहमद फूलबाबू के निष्कासन के विरोध में उनके समर्थकों ने नारेबाजी कर ईदगाह तिराहे पर बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन का पुतला फूंका। इस मौके पर रहीस मियां, परवेज अली मीनू, राधे कश्यप, इजाजत, शाहिद, इरशाद, गफूर खां, सिराज अहमद, पप्पू आदि शामिल रहे।
शेरपुरकलां। यहां भी फूल बाबू समर्थकों ने जुमे की नमाज के बाद जामा मस्जिद के सामने व बाजार चौराहे पर नसीमुद्दीन सिद्दीकी के पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। इस मौके पर असलम कुरैशी, आफाक असलम, नसीर कुरैशी, सिकंदर खां, हाजी बब्लू खां, ग्यास खां, राहत खां, चुम्मन खां, मुकर्रम खां, नाजिम खां आदि शामिल रहे।
बरखेड़ा। यहां भी बसपा कार्यकर्ताओं ने नसीमुद्दीन सिद्दीकी का कस्बे में शुक्रवार को पुतला फूंका। कार्यकर्ता शुक्रवार को कस्बे में थाने के समीप स्थित जामा मस्जिद के पास एकत्रत हुए तथा मोहम्मद यामीन कुरैशी के नेतृत्व में नसीमुद्दीन सिद्दीकी के विरोध में नारे लगाते हुए बरखेड़ा पीलीभीत मुख्य मार्ग से जुलूस निकाल रेलवे स्टेशन तिराहे पर पहुंचे तथा वहीं घास फूस से तैयार नसीमुद्दीन सिद्दीकी के पुतले को आग के हवाले कर दिया।
इस मौके पर बसपा के विधान सभा बरखेड़ा के महासचिव रामपाल कश्यप, पूर्व विधान सभा सचिव मोहम्मद सादिक, पूर्व नगर अध्यक्ष एवं नगर पंचायत सभासद कैलाश चंद्र मौर्य, सेक्टर महासचिव वशीर अहमद, हरीश भारती, ताहिर मिया, दीपक कुमार, मुुजम्मिल कुरैशी आदि लोग शामिल हुए।
फूलबाबू के निष्कासन पर जताई खुशी
पीलीभीत। शहर के एक बारात घर में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष तेजबहादुर गौतम की अगुवाई में एक बैठक की गई। इसमें फूलबाबू के बसपा से निकाले जाने पर हर्ष जताया गया। बैठक के बाद उन्होंने दावा किया कि फूलबाबू को बसपा से निकाले जाने से लोगों में खुशी की लहर है।
इस बैठक में मौलाना अब्दुल कदीर, रामसागर, जियाउद्दीन नूर, डा. शब्बीर अंसार, चंदन बाल्मीकि, इकराम शाह, फिरासत वेग, कल्लू शाह, नन्हेंशाह, अमर सिंह, बादशाह सिंह, वेद प्रकाश गौतम आदि शामिल रहे।