बीसलपुर। नगर की एक विवाहिता ने मंगलवार को कोतवाली में अपने पति के विरुद्ध उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला पटेल नगर निवासी रेखा देवी ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2017 में मोहल्ले के ही दीपक कुमार के साथ प्रेम विवाह किया था l विवाह के कुछ दिनों तक मामला सही चला। उसके बाद पति-पत्नी में संबंध खराब हो गए l पति और उसके परिवार के लोग रेखा पर दहेज न लाने का भी आरोप लगाने लगे। इस बीच दोनों पक्षों में कई बार समझौते के प्रयास भी हुए, लेकिन सारे प्रयास विफल साबित हुए। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि रेखा देवी की तहरीर पर दहेज और महिला उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में रेखा के पति दीपक को नामजद किया गया है। संवाद