विजेताओं को गांधी स्टेडियम में पुरस्कार प्रदान किए गए।ओपन क्रॉस कंट्री रेस का शुभारंभ ड्रमंड कॉलेज से हुआ। गौहनिया चौराहे से होते हुए गांधी स्टेडियम में इसका समापन हुआ। वहीं बालिका ओपन वर्ग में प्रियांशी पहले, अर्चना पटेल दूसरे, निशा मौर्या तीसरे और रेनू मौर्या चौथे स्थान पर रहीं।
क्रॉस कंट्री रेस में नरेंद्र
और प्रियांशी जीते
- दौड़ ड्रमंड कॉलेज से शुरू होकर गांधी स्टेडियम पर हुई समाप्त
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। गांधी जयंती के मौके पर क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन हुआ। इसमें बालक ओपन वर्ग में नरेंद्र और बालिका वर्ग में प्रियांशी ने पहला स्थान हासिल किया। विजेताओं को गांधी स्टेडियम में पुरस्कार प्रदान किए गए।
ओपन क्रॉस कंट्री रेस का शुभारंभ ड्रमंड कॉलेज से हुआ। गौहनिया चौराहे से होते हुए गांधी स्टेडियम में इसका समापन हुआ। बालक ओपन वर्ग में नरेंद्र प्रथम, अभिषेक दूसरे, ब्रज लाल तीसरे और राहुल चौथे स्थान पर रहे। वहीं बालिका ओपन वर्ग में प्रियांशी पहले, अर्चना पटेल दूसरे, निशा मौर्या तीसरे और रेनू मौर्या चौथे स्थान पर रहीं। दौड़ समाप्त होने के बाद गांधी सभागार में कार्यक्रम का आयोजन कर विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार, राजेश शुक्ला, डॉ. आदित्य पांडेय, महेश कुमार आदि मौजूद रहे।