नंदिनी ने जोनल गोल्ड व शताक्षी ने जीता गोल्ड
बेनहर पब्लिक स्कूल में हुई नेशनल साइबर ओलंपियाड विजेता प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य रंजीत सैहमी ने बताया कि विद्यार्थियों ने हर वर्ष की भांति इस बार भी शानदार प्रदर्शन कर जोनल एवं स्कूल मेडल प्राप्त किए। इसमें कक्षा दो की नंदिनी गर्ग ने जोनल गोल्ड व कक्षा दस की शताक्षी दिवाकर को स्कूल गोल्ड मेडल हासिल किया। इधर, बुधवार को विद्यालय में हुए कार्यक्रम के दौरान मेडल जीतने वाले दोनों विजेता प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य ने मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में स्थान पाने अन्य प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। साइंस फाउंडेशन की ओर से विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र व उपहार दिए गए। इस मौके पर ओलंपियाड कोआर्डिनेटर शक्तिरीश कुमार अग्रवाल, पूूनम अग्रवाल, नैंसी गुप्ता, अनु गौर, शिवम सक्सेना आदि मौजूद रहे।