फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आयुष्मान सूची से हटाए गए मृतकाें के नाम

विज्ञापन
प्रका​शित खबर ।
विज्ञापन
बीसलपुर। आयुष्मान लाभार्थियाें की सूची में मृतकाें के नाम की खबर छपने के बाद विभागीय जिम्मेदार हरकत में आए। सूची से मृतकों के नाम हटा दिए गए। जबकि पूर्व में सूची से मृतक लाभार्थियों के नाम हटाने के लिए सीएचसी स्तर से चार बार रिपोर्ट भेजी गई थी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर को भेजी गई आयुष्मान योजना के लाभार्थियों की सूची में 1150 मृतकों के नाम भी शामिल थे। कार्ड बनाने में लगी टीम से रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों ने इस संबंध में उच्चाधिकारियों को चार बार रिपोर्ट भेजकर सूची से मृतकों के नाम हटवाने को कहा।
किसी कारणवश सूची से मृतकों के नाम हट नहीं पाए। नाम न हटने से कार्ड बनाने वाले स्वास्थ्यकर्मी असमंजस में थे। इसको लेकर अमर उजाला ने 24 फरवरी के अंक में स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड में 1150 स्वर्गवासी भी आयुष्मान शीर्षक से खबर प्रकाशित की। खबर छपने के बाद अधिकारी हरकत में आए। प्रयास कर सूची से मृतकों के नाम हटा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार ने सूची से मृतकों के नाम हटाए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें