पीलीभीत। गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार की पहल पर दूसरे चरण में बुधवार को 250 श्रद्धालुओं का जत्था रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना हुआ। श्रद्धालुओं को पांच बसों से अयोध्या भेजा गया है। राज्यमंत्री के पिता बाबूराम व ललौरीखेड़ा ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह गंगवार ने रामभक्तों को तिलक लगाकर, पटका डालकर व बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
दूसरे चरण में मरौरी ब्लाॅक के ग्राम बक्सपुर, अमरिया के ग्राम दियोरनिया, ललौरीखेड़ा के ग्राम सरौरी व नगर क्षेत्र से श्रद्धालुओं को अयोध्या दर्शन के लिए भेजा गया है। अयोध्या धाम यात्रा का प्रबंधन देख रहे राज्यमंत्री के भाई विजय सिंह गंगवार ने बताया कि श्रद्धालुओं के भोजन की व्यवस्था के साथ ही उन्हें एक मेडिकल किट भी दी गई है। अयोध्या में श्रद्धालुओं के ठहरने व भोजन की व्यवस्था का इंतजाम भी राज्यमंत्री ने किया है।