दूसरे दिन पुरुष वर्ग की व्यक्तिगत टेबिल टेनिस प्रतियोगिता में पीलीभीत के
नगेंद्र सिंह राठौर व महिला वर्ग में बरेली की रुचि उत्कृष्ट प्रदर्शन कर
व्यक्तिगत चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया।
दोनों ने क्रमश: बरेली के सुभाष व
पीलीभीत की चंद्रप्रभा को 3-0 व 3-1 से पराजित कर यह सफलता अर्जित की।
टेबिल टेनिस पुरुष टीम चैंपियनशिप में पीलीभीत के नागेंद्र सिंह राठौर व
मो. फुरकान खां ने शाहजहांपुर के नीरज व कपिल की जोड़ी को और महिला टीम में
बरेली ने रामपुर तथा पीलीभीत ने शाहजहांपुर को हराकर फाइनल में प्रवेश
किया।
बैडमिंटन पुरुष व्यक्तिगत फाइनल मुकाबले में मुरादाबाद के विनय ने
अमरोहा के रूपेश राठी को 2-1 से हराया। युगल में मुरादाबाद के खिलाड़ियों
ने बरेली को तथा अमरोहा ने पीलीभीत को हरा फाइनल में प्रवेश किया। महिला
बैडमिंटन टीम चैंपियनशिप में बरेली की टीम ने शाहजहांपुर तथा पीलीभीत की
टीम ने बदायूं को हरा फाइनल में प्रवेश किया।