फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

43.98 करोड़ की अनुमानित आय का बजट पास

विज्ञापन
बीसलपुर नगरपालिका सभागार में हो रही बजट बैठक। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
बीसलपुर। नगरपालिका सभागार में सोमवार को हुई वार्षिक बैठक में 439814 404 रुपये की अनुमानित आय और 43.81 करोड़ के अनुमानित व्यय का बजट सर्वसम्मति से पास हुआ।
विज्ञापन

सर्वप्रथम बैठक में पिछली बैठक में पास हुए बजट और उसके खर्च करने का ब्योरा पढ़कर सुनाया गया। सभी सभासदों ने सहमति व्यक्त कर दी। उसके बाद चालू वित्तीय वर्ष के लिए बजट पास किया गया। 43 करोड़, 98 लाख, 14 हजार 404 रुपये की अनुमानित आय और 43 करोड़, 81 लाख के अनुमानित व्यय का बजट सर्वसम्मति से पास हुआ। यह बजट 17 लाख 14 हजार 404 के शुद्ध व्यय का है। बजट नगरपालिका के आंकिक संजीव मिश्रा ने पढ़कर सुनाया। बैठक में तहसील के सामने और सब्जी मंडी के पास पालिका की दुकानों के ऊपर नई दुकानें बनवाने, प्रमुख मार्गों पर लोहे की गुमटियां रखवाकर उन्हें किराये पर उठाने, माल गोदाम रोड पर एमआरएफ सेंटर के गेट पर दुकानें बनवाने, नगर की सफाई, पेयजल, पथ प्रकाश व्यवस्था मजबूत कराने, जगह-जगह खाली पड़ी नगरपालिका की जमीनों पर दुकानें बनवाकर उन्हें किराए पर उठाने, सब्जी मंडी के पास स्थित नगरपालिका की दुकानों के कब्जे दारों को नियमित करने, आदि महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किए गए। अध्यक्षता चेयरमैन नूर अहमद अंसारी और संचालन ईओ वंदना शर्मा ने किया। बैठक में माधुरी देवी, नमनी दुबे, अनुपम मित्तल, रितेश अग्रवाल, वरुण जायसवाल, निर्मला, मंजू वर्मा, वीरेंद्र सिंह, सुशीला भारद्वाज, सावित्री देवी, फिरासत बेग, गजेंद्र गंगवार, सज्जन खां, किरन देवी, आदि सभासद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें