फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कार्रवाई के डर से पटनिया में छुट्टा पशु छोड़ने वाले ग्रामीण भूमिगत

विज्ञापन
बीसलपुर क्षेत्र के गांव पटनिया में फसल को नुक्सान पहुंचाते छुट्टा पशु। संवाद
विज्ञापन
- पुलिस भी मुकदमा दर्ज किए बगैर ही कर रही मामले की जांच
विज्ञापन

- पटनिया के प्रधान बोले, छुट्टा पशु गांव में फसल कर रहे बर्बाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बीसलपुर। कार्रवाई होने के डर से पटनिया में छुट्टा पशु छोड़ने वाले आरोपी ग्रामीण गांव किशनी से चले गए हैं। इन लोगोंं ने अपने ट्रैक्टर रिश्तेदारी में पहुंचा दिए हैं।
गांव किशनी के कुछ ग्रामीणों ने पहली फरवरी को अपने गांव के 70 छुट्टा पशुओं को दस ट्रॉलियों में भरकर गांव सायर की गोशाला में पहुंचाने गए थे। गोशाला प्रभारी के मना करने पर ग्रामीणों ने छुट्टा पशुओं को गांव पटनिया में छोड़ दिया था। साथ ही जिस सरकारी कर्मचारी के कहने पर पशु लेकर आए थे उससे भी अभद्रता की थी। एक ग्रामीण ने कर्मचारी का मोबाइल भी छीन लिया था। इसकी शिकायत चुर्रासकतपुर पुलिस चौकी में की गई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस पशु छोड़ने वाले ग्रामीणों के नाम और उन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का पता लगा रही है जिसमें भरकर पशुओं को गोशाला तक लाया गया था। पुलिस की जांच में फंसने के डर से पशु छोड़ने वाले ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली अपने रिश्तेदारी में भेज दीं हैं। खुद भी दूर की रिश्तेदारी में चले गए हैं। वहीं चौकी पुलिस भी खेल खेल रही है। मुकदमा दर्ज करे बगैर ही जांच की बात कही जा रही है। अब तक यह भी तय नहीं है कि पुलिस मुकदमा दर्ज करेगी भी या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पटनिया के प्रधान आशीष कुमार ने बताया कि किशनी के ग्रामीणों द्वारा छोड़े गए छुट्टा पशु उनके गांव के किसानों के खेत में खड़ी फसल खाकर और रौंदकर बर्बाद कर रहे हैं। इस बावत चौकी प्रभारी कपिल कुमार ने बताया कि मामले की जांच पूरी होते ही आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें