फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई को मौत के मुंह में जाते देख दौड़ाया ट्रैक्टर

Sun, 05 Mar 2017 11:46 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
भाई को मौत के मुंह में जाते देख दौड़ाया ट्रैक्टर
विज्ञापन
ब्रह्मस्वरूप रविवार सुबह अपने बड़े भाई के साथ घर से निकले थे लेकिन उसे क्या पता था कि वह हमेशा के लिए बिछड़ने जा रहा है। ब्रह्मस्वरूप पर हमला होते देख जसवंत ट्रैक्टर लेकर उसके पीछे दौड़ा। इस पर बाघ ब्रह्मस्वरूप को छोड़ गया चला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। रविवार को छोटेलाल के दोनों बेटे जसवंत और ब्रह्मस्वरूप ट्रैक्टर लेकर खेत पर पहुंचे। दोनों ने इंजन स्टार्ट किया लेकिन बोरिंग ने पानी नहीं उठाया। बोरिंग की एअर निकालने को ब्रह्मस्वरूप पास खड़े गन्ने के दूसरी ओर स्थित तालाब से पानी लेने चला गया। एक बार पानी लाकर बोरिंग में डालने के बाद दोबारा पानी लेकर आ रहा था तभी  बाघ ने उस पर हमला कर दिया। हमले के समय उसका बड़ा भाई जसवंत करीब 50 मीटर दूर इंजन और ट्रैक्टर के पास खड़ा था। ब्रह्मस्वरूप पर बाघ का हमला होने पर जसवंत एक पल तो घबराया लेकिन भाई को मौत के मुंह से बचाने के लिए वह पास खड़ा टैक्टर लेकर उसके पीछे भागा लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। उसकी आंखों के सामने ही बाघ ने उसके भाई को मारडाला।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें